पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती पर समाज को नई दिशा देने परशुराम की कहानी सुनाई

जयंती पर समाज को नई दिशा देने परशुराम की कहानी सुनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकालकर सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। जिले भर के ब्राम्हण समाज के लोग शहर के परशुराम चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद सुबह 9 बजे पूजा अर्चना के बाद बाजे गाजे के साथ पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद परशुराम चौक में समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज को नई दिशा देने के लिए नई पीढ़ियों को भगवान परशुराम की कहानी सुनाई।

सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि मान्यता है कि पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम का जन्म 6 उच्च ग्रहों के योग में हुआ, इसलिए वह तेजस्वी, ओजस्वी और वर्चस्वी महापुरुष बने। प्रतापी एवं माता-पिता भक्त परशुराम ने जहां पिता की आज्ञा से माता का गला काट दिया, वहीं पिता से माता को जीवित करने का वरदान भी मांग लिया। इस तरह हठी, क्रोधी और अन्याय के खिलाफ परशुराम ने संघर्ष किया।

खबरें और भी हैं...