- Hindi News
- National
- निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए एक महीने से हो रहा इंतजार, नहीं खुल पाया एजुकेशन पोर्टल
निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए एक महीने से हो रहा इंतजार, नहीं खुल पाया एजुकेशन पोर्टल
एक महीने बाद भी गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन देने के लिए शिक्षा विभाग का ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुल पाया है। सरकार पारदर्शिता लाने के लिए बच्चों को एडमिशन ऑनलाइन दे रहा है लेकिन पहली बार में ही व्यवस्था चौपट हो गई है। इससे पालक और बच्चे दोनों परेशान हो रहे हैं। पिछली बार समय पर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिलने के कारण कई परिवार अपने बच्चों को एडमिशन नहीं दिला पाए थे।
इस बार मार्च से ही पालकों को जानकारी है कि 30 अप्रैल तक एडमिशन होगा। इसके लिए बार-बार संबंधित स्कूल और शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें यही जवाब मिल रहा है कि अभी पोर्टल नहीं खुल पाया है। अब सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि 20 अप्रैल से पोर्टल खुल जाएगा।