- Hindi News
- National
- बेटियों पर अत्याचार को रोकने महिलाओं को साथ मिलकर काम करना होगा: दीपा साहू
बेटियों पर अत्याचार को रोकने महिलाओं को साथ मिलकर काम करना होगा: दीपा साहू
जनपद सभाकक्ष में मंगलवार को भारत माता वाहिनी का ब्लाॅक स्तरीय सम्मेलन हुआ। जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि महिलाओं को नशामुक्ति व स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करना है।
सभी महिलाओं की एकता के साथ काम करना होगा तभी समाज का विकास होगा। महिलाओं, बेटियों पर लगातार अत्याचार की घटना हो रही है। जिसे रोकने के लिए हमे आगे आना होगा। बेटा-बेटी में फर्क ना कर बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। गर्मी में नदी, नाले, तालाब सब सूख रहे है। ऐसे में जीव, जन्तु, पशु, पक्षियाें के लिए पानी की व्यवस्था करना चाहिए। सभी महिलाएं मिट्टी के बर्तन में पानी रखने का संकल्प लें। ग्राम कोलिहामार सरपंच पंडित लेखक चतुर्वेदी ने भारत माता वाहिनी व महिला कमांडो को समन्वय के साथ काम करने काे कहा। जनपद पंचायत बालोद अध्यक्ष दयानंद साहू ने कहा कि एकता व अखंडता से किया गया कार्य जरूर सफल होता है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले जागरूक और आत्म विश्वास बढ़ाना चाहिए। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ मातृशक्ति को लेना चाहिए। सम्मेलन में पंचायत इस्पेक्टर आरके साहू समेत भारत माता वाहिनी की महिलाएं शामिल हुई।
गुरुर. सम्मेलन में शामिल भारत माता वाहिनी की महिलाएं।