शौचालय छोटा बनाने की शिकायत, नहीं लगी टंकी
मंगलवार को जनदर्शन में ग्राम पंचायत परसोदा के ग्रामीणों ने शौचालय व आवास निर्माण गड़बड़ी की शिकायत लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा। गांव के नारद राम साहू, राजूलाल, बुधियारिन, राकेश कुमार, चंद्रहास ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में शौचालय का निर्माण कराया गया है। वह निम्न स्तर का शौचालय इतना छोटा बना दिया गया है कि उसका उपयोग नहीं कर सकते। कई घरों में टंकी भी ठीक से नहीं बना है। दरवाजे व सीट ढंग से नहीं लगाया गया है। जिन लोगों ने शौचालय बनाने में काम किए है। उनकी मजदूरी अब तक नहीं मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों का चयन नहीं किया गया है।
ग्राम जेवरतला की राधा बाई ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम सांकरा (ज) के धर्मेन्द्र कुमार ने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम सुर्रा के भुनेश्वर कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम खपरी (ब) की लोमेश्वरी बाई ने निराश्रित पेंशन दिलाने, ग्राम गारका के भुलूराम ने श्रवण यंत्र दिलाने, ग्राम हितापठार के लखनलाल और मुन्नालाल ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम बिरेतरा के अरूण कुमार ने स्मार्ट कार्ड बनाने, ग्राम चीचा के तिलोचन लाल ने निराश्रित पेंशन दिलाने, ग्राम चिचबोड़ की बिमला बाई ने वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम परसदा के नरेश प्रसाद ने आबादी भूमि आवंटित करने, ग्राम सोंहतरा के राधेलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत राघोनवागांव के सरपंच ने सोलर बल्ब लगाने, ग्राम सिवनी के तिजऊ राम ने सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन प्रदान करने संबंधित आवेदन अपर कलेक्टर को दिया।