बालोद. कार्यशाला में उपस्थित जिले भर से अाए आदिवासी समाज के पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | बालोद
सामाजिक गतिविधियोें संबंधित पंजी को अपग्रेड रखने सहित विभिन्न विषयों को लेकर पहली बार शनिवार को गंजपारा के गोड़वाना गोंंड़ महासभा की कार्यशाला रखी गई। जिसमें जिले भर से आए 111 पदाधिकारियों को पंजी संधारण सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाध्यक्ष यूआए गंगराले, केके ठाकुर, जीएल ध्रुव ने बताया कि समाज के कोष में होने वाले आय व व्यय का सहीं लेखा-जोखा रखना जरूरी है। इसके लिए बिल-वाउचर का उपयोग करें। अामदनी व खर्च की राशि क्रमवार अलग-अलग रजिस्टर पर लिखे। इससे हिसाब रखने में आसानी होगी। अभी तक पदाधिकारी पुरानी परंपरा के अनुसार आय-व्यय का हिसाब रख रहे है। अब उन्हे अपग्रेड रहना होगा। इससे लेखा-जोखा में पारदर्शिता आएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर कम समय में प्रस्तुत कर सकते है। द्वितीय सत्र में आडिट के संबंध में जानकारी दी गई। तहसील, जिला व ग्राम स्तर पर पदाधिकारी किस तरह से बैठक की सूचना निकालेंगे। बैठक में प्रस्ताव किस तरह पारित कराएंगे। पंजी संधारण व उन्हे सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए। कार्यशाला में नवल सिंह नेताम, गिरधरलाल ठाकुर, डेरहाराम मंडावी, शिवर| मंडावी, सुखचैन नेताम, गैंदलाल, रविंद्र कुमार मंडावी, संुदरलाल नागवंशी, रामचरण नेताम, सोनसाय नेताम, दिलीप नागवंशी, चेतन नागवंशी सहित छह तहसील व 35 परीक्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।