पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को विज्ञान समझाने के लिए शिक्षक ने अपने खर्चे से स्कूल की छत को दे दिया सौर मंडल का रूप

बच्चों को विज्ञान समझाने के लिए शिक्षक ने अपने खर्चे से स्कूल की छत को दे दिया सौर मंडल का रूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद| बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने के लिए नवाचार के रूप में बोरिदकला के शिक्षक विष्णु नायक ने स्कूल की छत को ही सौर मंडल का रूप दे दिया। शुक्रवार को उन्होंने अपने खर्चे से खुद छत के नीचे हिस्से को सौर मंडल की तरह सजाया। पुरुर में रहने वाले शिक्षक ने सड़क किनारे पड़े हुए थर्माकोल को इकट्ठा किया। विभिन्न ग्रह व सूर्य के आकार में काट कलाकारी की।

एक महीने लगे सौर मंडल का चित्र बनाने में : इसे बनाने में उन्हें एक महीने से ज्यादा समय लगा। रोज सुबह 7 से 10 व शाम को 4 से 6 बजे तक यही काम करते थे। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

खबरें और भी हैं...