पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएफ जवान की मौत बाइक टक्कर से हुई थी

सीएफ जवान की मौत बाइक टक्कर से हुई थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 अप्रैल को डौंडी थाना के ढोर्रीठेमा के बरातू राम की मार्निंग वाॅक के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की बेटी पूजा व परिजन पुनियाबाई, भुपेन्द्र कुमार, रमेश कुमार से पूछताछ की तो मामला एक्सीडेंट का निकला। मृतक बरातू सुबह 5 बजे बेटी पूजा के साथ ढोर्रीठेमा- भर्रीटोला रोड में दौड़ने (वाॅक पर) गया था। तभी बाइक चालक नेमीचंद निवासी ढोरीठेमा ने उन्हें टक्कर मार दी थी। डौंडी अस्पताल में डाॅक्टरों ने मौत की पुष्टि की थी।

बेटी को करवा रहा था दौड़ की प्रैक्टिस, पसली टूटी
प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चन्देल ने बताया मृतक बरातू राम सीएफ का जवान था। जो माना में पदस्थ था। बेटी पूजा (21) को भी पुलिस भर्ती में जाने प्रैक्टिस करवा रहा था। दोनों रोड पर दौड़ रहे थे। बेटी 10 कदम दूर ही दौड़ पाई थी। तभी पीछे से बाइक चालक नेमीचंद आया और टक्कर मार दिया। घटना में बरातू के सीने की पसली टूट कर फेफड़े में घुस गई थी। बाइक चालक घटना के बाद खेत में जा घुसा। इधर बेटी दौड़कर वापस आई तो पिता को खून से लथपथ पाया।

खबरें और भी हैं...