पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारखाना में आवक कम होने के चलते दो दिन बंद रहेगी गन्ने की पेराई

कारखाना में आवक कम होने के चलते दो दिन बंद रहेगी गन्ने की पेराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शकर कारखाना करकाभाट में पांच दिनों से गन्ने की आवक कम हो गई है। इससे प्रबंधन को नुकसान हो रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन ने दो दिनों तक पेराई बंद रखने का निर्णय लिया है। जितना गन्ना आ रहा है, उन्हें अब डंप किया जाएगा।

शुक्रवार को भी चार ट्रैक्टर ट्राॅली गन्ना पहुंचा दो दिन से डंप किए गन्ने की 15 अप्रैल को अंतिम पेराई होगी। कारखाना के अधिकारी पीतांबर ठाकुर ने बताया कम आवक के कारण एक दो घंटे पेराई के बाद मशीन बंद करनी पड़ती है। किसानों को पहले भी सूचित किया था कि जो बच गए हैं, वे जल्द गन्ना लेकर पहुंचे। वैसे अधिकतम गन्ना आ चूका है। छिटपुट किसान जो गन्ना नहीं बेंच पाए है, वही बच गए है। उन्हें कहा जा रहा है दो दिन के भीतर गन्ना लाकर रख दें। जिनकी पेराई 15 अप्रैल को की जाएगी। जिसके बाद यह पेराई सत्र बंद होगा।

खबरें और भी हैं...