गुंडरदेही में सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक उन्नयन का रास्ता बताएंगे
भारत माता वाहिनी व निर्भया दल का ब्लाॅक स्तरीय सम्मेलन, जन जागरूकता रैली व सम्मान समारोह 14 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से गुंडरदेही बेडमिंटन हाॅल में होगा। महिला सशक्तिकरण के लिए जिला सहकारी संघ, महिलाओं के आर्थिक उत्थान में सहकारिता की भूमिका, बुनकर सहकारी समिति, पशुपालन, मत्स्य पालन व मशरूम उत्पादन से आर्थिक उन्नयन की जानकारी देगी। पुलिस, महिलाओं को आत्मरक्षा, आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताएगी। कार्यक्रम में छग राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीके शुक्ला, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता, किसान मितान बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ आरएस मौर्य, हथकरघा विभाग के उपसंचालक एससी देवांगन, मत्स्य विभाग के अधिकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।