पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, इधर 1 साल बाद नहीं खुला ऑपरेशन थियेटर

6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, इधर 1 साल बाद नहीं खुला ऑपरेशन थियेटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातार शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुत्ते काटने की शिकायत सामने आ रही है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर नहीं खोला।

शुक्रवार को नगर के पांडेपारा में सुबह नौ बजे छह साल की बच्ची कविता साहू को कुत्ते ने काट दिया। वह घर के बाहर खेल रही थी। जिसे जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया। एक साल से सिर्फ प्रस्ताव बनाकर पालिका औपचारिकता निभा रही है। पिछले बजट में भी इस काम को शामिल किया गया था। लेकिन आज तक थियेटर नहीं खुल पाया। नसबंदी नहीं होने के कारण कुत्तों की आबादी बढ़ने लगी है।

इन इलाकों में आवारा कुत्तों आतंक : नया बस स्टैंड, कुंदरूपारा, आवास पारा, शिकारीपारा, मरारपारा, जवाहरपारा, बुधवारी बाजार, पांडेपारा, गंजपारा, जुर्रीपारा तांदुला डेम के पास, आमापारा खरखरा नहर के पास।

चार लाख से ऑपरेशन थियेटर बनाने का प्रावधान
इस साल के बजट में भी पालिका ने चार लाख से डॉग ऑपरेशन थियेटर खोलने का प्रावधान किया है। पार्षद रीछेद मोहन कलिहारी ने कहा अब लोग हमारे पास पानी, सफाई का मुद्दा नहीं, कुत्ता काटने की शिकायत लेकर आते हैं। हम उन्हें कोई जवाब नहीं दे पाते। क्योंकि पालिका की लापरवाही व उदासीनता के कारण एक साल में भी थियेटर खोलकर कुत्तों की आबादी रोकने कोई काम नहीं हो पाया।

थियेटर बनाने जगह देख रहे हैं: अध्यक्ष चोपड़ा
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया डॉग ऑपरेशन थियेटर बनाने जगह देख रहे हैं। यहां कई काम जमीन नहीं मिलने व आपत्ति के कारण अटक गया है। पिछले साल मुक्तिधाम के पास जगह प्रस्तावित किए थे। लेकिन पार्षदों के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब नई जगह की तलाश की जा रही है। पालिका के अधिकार क्षेत्र में इसके लायक जमीन नहीं मिल रही।

खबरें और भी हैं...