पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्रोणिका व चक्रवात के कारण बदला मौसम दोपहर में तेज धूप, शाम को हुई बरसात

द्रोणिका व चक्रवात के कारण बदला मौसम दोपहर में तेज धूप, शाम को हुई बरसात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को द्रोणिका व चक्रवात के असर से दोपहर 3 बजे के बाद मौसम बदला और देखते ही देखते तेज धूप के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। 4 बजे बारिश की रफ्तार थम गई। इसके बाद शाम 4.20 से 5.40 बजे तक गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हुई।

दिनभर तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने से उमस से लोग परेशान रहे। रेत भरकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राॅली में मजदूर पानी से बचने धमेला का सहारा लेते रहे। इसके पहले सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। कुछ देर बाद हवा तेज हो गई और गरज-चमक होने लगी। बालोद में 3 मिमी बारिश हुई है।

बालेद. ट्रैक्टर ट्राॅली में बारिश से बचने मजदूर धमेला का सहारा लिए।

खबरें और भी हैं...