- Hindi News
- National
- सुबह और रात में आने वाली ट्रेन की टाइमिंग नहीं बदलेगी, आज पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
सुबह और रात में आने वाली ट्रेन की टाइमिंग नहीं बदलेगी, आज पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
रावघाट रेल परियोजना के तहत बालोद जिले के गुदुम से कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तक आजादी के बाद पहली बार ट्रेन चलेगी। शुक्रवार को डेमू स्पेशल दल्लीराजहरा पहुंची। जिसे 5 हजार जवानों की कड़ी सुरक्षा में भानुप्रतापपुर तक ले जाया जाएगा। फिर यहां ट्रेन को सजाएंगे। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
भानुप्रतापपुर से गुदुम के बीच शुरू होने वाली पैसेंजर ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है। सुबह 9.20 में रायपुर से दुर्ग, बालोद गुदुम होते हुए ट्रेन दोपहर 1.15 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचा देगी। वहां से फिर दोपहर 1.25 बजे दुर्ग के लिए रवाना हो जाएगी। रेलवे अफसरांे के अनुसार भानुप्रतापपुर तक ट्रेन का विस्तार होने से दोपहर व शाम को आने व जाने वाली ट्रेन टाइमिंग में बदलाव हो जाएगा। जो 15 अप्रैल से प्रभावशील होगा। अफसरों के अनुसार रायपुर से भानुप्रतापपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 78815 और 78816 की टाइमिंग नहीं बदलेगी। यानि जिस स्टेशन में ट्रेन वर्तमान टाइमिंग में आ रही है, यथावत रहेगी।
नक्सलियों ने रुकवाया था काम, दो हजार जवानों की सुरक्षा में हुआ पूरा
बालोद. नौकरी को लेकर इसी रेललाइन में लोग कर रहे थे आंदोलन, आज यहीं लगा पंडाल, शुक्रवार शाम दल्ली पहुंची डेमू।
15 अप्रैल से स्टेशनवार ट्रेन का आगमन व रवानगी का समय इस प्रकार रहेगा
ट्रेन नंबर 78815 डेली (रायपुर से भानुप्रतापपुर तक): यह ट्रेन रायपुर से 9.20 बजे प्रारंभ होगी, जो दुर्ग आएगी। इसके बाद यहां से 10.23 बजे निकलेगी। जो 10.38 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 10.48 बजे रवाना होगी। 10.55 बजे पाउवारा, 11.03 बजे रिसामा, 11.16 बजे गुंडरदेही, 11.26 बजे सिकोसा, 11.35 बजे लाटाबोड़, 11.48 बजे बालोद पहुंचेगी। शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन का बालोद में 5 मिनट ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। जो 12.10 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा 12.26 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 12.52 बजे गुदुम, 1.15 बजे भानुप्रतापपुर पेसेंजर ट्रेन पहुंचेगी।
इन ट्रेनों की टाइमिंग में होगा यह बदलाव
ट्रेन नंबर 78824 डेली (दुर्ग से भानुप्रतापपुर तक): यह ट्रेन दुर्ग से शाम 4.30 बजे निकलेगी। जो 4.45 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी। 5.02 बजे पाउवारा, 5.10 बजे रिसामा, 5.23 बजे गुंडरदेही, 5.33 बजे सिकोसा, 5.42 बजे लाटाबोड़, 5.55 बजे बालोद पहुंचेगी। जो 6.17 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा 6.35 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन 78818 डेली (भानुप्रतापपुर से दुर्ग तक): ट्रेन भानुप्रतापपुर से दोपहर 1.25 बजे निकलेगी। जो 1.40 बजे गुदुम व 2.03 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। 2.14 बजे कुसुमकसा, 2.32 बजे बालोद, 2.47 बजे लाटाबोड़, 2.55 बजे सिकोसा, 3.05 बजे गुंडरदेही, 3.18 बजे रिसामा बजे गुंडरदेही, 3.26 बजे पाउवारा, 3.35 बजे मरोदा, 4.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 78817 डेली (दुर्ग से दल्ली तक): यह ट्रेन दुर्ग से रात 9 बजे निकलेगी। जो 9.15 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 9.25 बजे रवाना होगी। 9.32 बजे पाउवारा, 9.40 बजे रिसामा, 9.53 बजे गुंडरदेही, 10.4 बजे सिकोसा, 10.12 बजे लाटाबोड़, 10.25 बजे बालोद पहुंचेगी। जो 10.47 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा रात 11.05 बजे पहुंचेगी।
ग्रामीणों ने कहा- अब किसी का खौफ नहीं लगता
इंतजार की घड़ी खत्म... आजादी के 71 साल बाद पहली बार नियमित रूप से ट्रेन भानुप्रतापपुर तक चलने लगेगी। नक्सली क्षेत्र में ट्रेन चलाना आसान नहीं था। इस वजह से पांच साल लग गए। जब गुदुम से भानुप्रतापपुर तक रेलवे द्वारा पहाड़ों को काटकर पटरियों को बिछाने का काम शुरू हुआ। तब नक्सलियों ने 2011 में व 2013 में हमला किया। दो साल काम बंद रहा। 2017 में यह पूरा हुआ। शनिवार को 5 हजार जवानों की सुरक्षा में ट्रेन चलेगी।
जो कर रहे थे आंदोलन वही कर रहे सहयोग: नौकरी की मांग को लेकर 5 मार्च से अप्रैल के पहले सप्ताह तक भानुप्रतापपुर के लोग पटरी पर बैठकर आंदोलन कर रहे थे। वहां शुक्रवार का नजारा अलग ही रहा। रहवासी पंडाल लगाने में सहयोग करते नजर आए।
कल्पना ही नहीं की थी...
गुदुम की सरपंच दानेश्वरी कोठारी, दुलसिंह कोठारी, ग्राम पटेल मोतीराम बेलोदिया, मोहन लाल, जनपद सदस्य भुनेश्वर कोसमा ने बताया कि बीच में दहशत के कारण हमने कल्पना नहीं की थी कि कभी भानुप्रतापपुर तक ट्रेन चलेगी। सुरक्षाबल के जवानों की वजह से अब ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। ट्रेन चलने से गुदुम, पुसावड़, रजोली, मरकाटोला सहित 35 गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।