आंबेडकर जयंती पर आज परिचर्चा व विचार गोष्ठी
बालोद|भाजपा ने भीमराव अांबेडकर जयंती का आयोजन कबीर मंदिर में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया है। जयंती को भाजपाई समरसता दिवस के रुप में मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात, बीजापुर से सीधा प्रसारण को प्रोजेक्टर के जरिए देखेंगे। बाबा साहेब के जीवन वृत्तांत व आदर्शों पर परिचर्चा व विचार गोष्ठी होगी।