लगिन चाउर रस्म से हुई अादिवासी हल्बा समाज में 7 जोड़ों की शादी
अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज महासभा बालोद का गुरुवार को ग्राम बेलमांड में सामूहिक आदर्श विवाह हुअा। इसमें सात जोड़े जीवन साथी बने।
हल्बा समाज की रीति-रिवाज के साथ जोड़ों ने एक दूसरे से लगिन चाउर से शादी की। समाज में एक दूसरे को चावल से फेंककर मारने की परंपरा है। अतिथियों ने फिजूलखर्ची से बचने अब परिवार में आदर्श विवाह ही करने की अपील की। जिस पर समाज के लोगों ने सहमति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष जीआर राणा थे। अध्यक्षता हल्बी समाज के अध्यक्ष बीएल ठाकुर ने की। विशेष अतिथि भिलाई राष्ट्रीय महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पीआर नाईक, राष्ट्रीय महामंत्री ओमकार सिंह जमदार, उपाध्यक्ष होरीलाल रावटे, चिदाकाश आर्य, टेकराम भंडारी, किशन मानकर, नथमल भुआर्य, मदन बढ़ई, दयालु राम पिंकेश्वर, देवेन्द्र माहला, जिला अध्यक्ष गिरवर ठाकुर, बिरेन्द्र मसिया, बुधियार सिंह बारला, नरसिंग ठाकुर, डोमेन्द्र भेड़िया, जनक लाल ठाकुर, बीएस रावटे, आरसी मेरिहा, सरपंच बाल्मीकि साहू, नरेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष सोनसाय लेंडिया समेत ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व समाज के लोग मौजूद रहे।
बालेद. बेलमांड में सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल जोड़े। इस अवसर पर मौजूद समाज के लोग।