पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पंचायत अध्यक्ष को पकड़ने में मोबाइल लोकेशन का सहारा

नगर पंचायत अध्यक्ष को पकड़ने में मोबाइल लोकेशन का सहारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुन्दा में 28 मार्च की रात दुकानों में आग लगाने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्राकर को पकड़ने पुलिस अब मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि आग लगाने के दो दिन बाद खुद हरीश चंद्राकर पुलिस थाना पहुंचा था और बकायदा लोगों की ओर से मारपीट किए जाने की शिकायत भी की थी। इसके बाद वह घर चला गया। इस दौरान पुलिस दुकानों में आग कौन लगाया है, इसकी जांच कर रही थी। थाने में नपं अध्यक्ष थे, उस दौरान आग लगाने वाले वहीं है करके जानकारी नहीं होने की बातें पुलिस कह रही है।

पुलिस को संदेह हो चुका था लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। दूसरी ओर पुलिस कह रही है कि अपने स्तर पर जांच जारी है। टीआई अवधराम साहू ने बताया कि आग लगाने वाले की पहचान हो चुकी है, वह जल्द पकड़ में आ जाएगा। अपने स्तर पर जांच कर रहे है। वह पकड़ाएगा, तभी इस मामले में और खुलासा करेंगे। अभी ज्यादा कुछ कह नहीं सकते।

खबरें और भी हैं...