मरम्मत नहीं तो इंजीनियरों की भी ना, एक्स-रे भी बंद
बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित 100 बिस्तर जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा इसलिए नहीं मिल पा रही है क्याेंकि एएमसी एनुवल मेंटेनेंस कांट्रेक्ट (वार्षिक मरम्मत संपर्क) नहीं कराया है। इसके चलते मशीन को सुधारने इंजीनियर नहीं आ रहे हैं।
सिविल सर्जन आश्वासन देते आ रहे थे कि एक सप्ताह में इंजीनियर को बुलाएंगे। अब कह रहे हैं कि एएमसी नहीं होने से इंजीनियर नहीं आ रहे हैं। एक माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन में जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मशीन में किसी भी प्रकार की खराबी आ जाए तो इसके लिए एक कंपनी के साथ समझौता होता है। जिसमें एक साल के लिए मेंटेनेंस के लिए प्रबंधन को निर्धारित राशि जमा करना पड़ता है। इसमें इंजीनियर के आने व जाने व अन्य खर्च जुड़ा होता है।