- Hindi News
- National
- एक नजारा ऐसा भी.... पोल क्षतिग्रस्त, तार व चीनी मिट्टी की कटोरी लटक रही, नया पोल लगाने जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
एक नजारा ऐसा भी.... पोल क्षतिग्रस्त, तार व चीनी मिट्टी की कटोरी लटक रही, नया पोल लगाने जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
बालोद|यह तस्वीर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग में नर्राटोला पहुंच मार्ग की है। जहां शनिवार को गाड़ी के टकराने से बिजली पोल मुड़कर टूट गया है। यहां से हर 15 मिनट के अंतराल में बसें गुजरती हैं। बावजूद नया पोल लगाने से बिजली कंपनी ध्यान नहीं दे रही है। इस मार्ग से गुजर रहे गुरुर के प्रीतम कुमार ने बताया एक माह पहले एक दसचकिया गाड़ी पोल से टकराई थी। जिस कारण तार व चिनी मिट्टी की कटोरी हवा में लटकी है। बिजली कंपनी के एई पीएम शर्मा का कहना है कि संबंधितों को दिखवाता हूं।