गैरेज में खड़ी हैं सिटी बसें
गैरेज में खड़ी हैं सिटी बसें
8 सिटी बसों को एक साल से गैरेज में खड़ी की गई है। इनमें से चार बसों को प्रथम चरण में दुर्ग से बालोद के लिए चलाना प्रस्तावित है। अरबन ट्रासंपोर्ट ने तीन बसें खरीदने के लिए राज्य सरकार से पैसे की डिमांड की है। दुर्ग से बालोद पहुंचने में भी कम समय लगेगा।बालोद में सिटी बस चलाने की मांग शहरवासी पिछले 6 साल से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सिटी बस की सुविधा नहीं मिल पाई। दरअसल, जनप्रतिनिधियों ने कभी पहल नहीं की।