ओपन स्कूल की परीक्षा 24 को
बालोद|छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के तहत 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली हिंदी की परीक्षा अब 24 अप्रैल को होगी। यह संशोधन जवाहर नवोदय परीक्षा को देखते हुए किया गया है। हिंदी के अलावा सभी विषय के पेपर यथावत होंगे। जिले से 7 हजार 523 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 21 अप्रैल को 5 ब्लाॅक के 18 केंद्रों में होगी। 6वीं कक्षा के 40 सीट के लिए बच्चे परीक्षा दिलाएंगे।