पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न जनरेटर, न इलेक्ट्रीशियन काम ठप, लोग रहे परेशान

न जनरेटर, न इलेक्ट्रीशियन काम ठप, लोग रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली सब स्टेशन में जंपर कटने और इंटरनल कारण से मंगलवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक 100 बिस्तर जिला अस्पताल में बिजली बंद रही। इसके अलावा शाम तक बिजली बंद और चालू होने का सिलसिला चलता रहा।

पंखा, कूलर नहीं चलने से भर्ती मरीजों व परिजन को परेशानी हुई। प्रबंधन ने जनरेटर की व्यवस्था नहीं की है। बिजली कंपनी के अफसर भी कह रहे हैं कि प्रबंधन अब तक इंटरनल समस्या को दूर नहीं कर पाया है। इसके दो सप्ताह पहले भी रात में बिजली गुल हुई थी, तब टार्च की रोशनी से लोगों का इलाज किया गया था। इस बार दिन में बिजली बंद होने की वजह से पूरा सिस्टम ठप हो गया। साढ़े 7 करोड़ खर्च कर तैयार किए अस्पताल में बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए प्रबंधन को जनरेटर के साथ इलेक्ट्रीशियन टीम रखना है।

जिला अस्पताल में बिजली बंद

10-15 मिनट बिजली बंद

जिला अस्पताल सिविल सर्जन डाॅ. एसपी केशरवानी का कहना है कि 10-15 मिनट ही बिजली बंद रही। कभी कभार बिजली बंद हो जाती है, ज्यादा परेशानी नहीं होती। सीएसईबी के जेई हितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि सब स्टेशन में जंपर कटने के कारण जिला अस्पताल में बिजली बंद थी।

खबरें और भी हैं...