पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन, एजेंसी, परिवहन विभाग की सहमति के बाद सिटी बसों की फाइल रायपुर में अटकी

शासन, एजेंसी, परिवहन विभाग की सहमति के बाद सिटी बसों की फाइल रायपुर में अटकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग से बालोद तक सिटी बस चलाने की योजना नगरीय निकाय रायपुर में अटकी है। इसलिए शहरवासियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार को गुंडरदेही विधायक राजेन्द्र राय ने परिवहन विभाग, दुर्ग कलेक्टोरेट सहित संबंधित अफसरों व एजेंसी से चर्चा की। तब बताया गया कि रायपुर नगरीय निकाय में फाइल भेजी गई है। वहां से सहमति के बाद सिटी बस का संचालन शुरू होगा।

विधायक ने बताया कि सिटी बस चलाने को लेकर राज्य शासन की मंजूरी मिल चुकी है। पिछले साल अगस्त में दुर्ग कलेक्टोरेट में हुई बैठक में निर्णय लिया जा चुका है कि दुर्ग से बालोद के बीच प्रथम चरण में चार सिटी बसें सुबह-शाम चलाई जाएगी। गाड़ियों के रूट के प्रपोजल को राज्य सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। दुर्ग-भिलाई अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम द्वारा रूट चार्ट बनाने का काम जारी है। लोक सुराज के दौरान नागरिकों ने सिटी बस चलाए जाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...