पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट दी कलेक्टर लेंगे सर्वे पर निर्णय

टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट दी कलेक्टर लेंगे सर्वे पर निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन जिले की महत्वाकांक्षी व चार अरब रुपए की लागत से प्रस्तावित मोहड़ जलाशय परियोजना के तहत प्रभावित दल्ली (कुदारी) में कब से सर्वे होगा यह कलेक्टर तय करेंगे।

विभागीय अफसर अपने स्तर पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़ गए हैं कि पूरी जमीन खरीदो तभी सर्वे करो, वरना नहीं। ऐसे में विभाग के समक्ष चुनौतियां हैं। जब तक सर्वे पूरा नहीं होगा तब तक परियोजना के तहत बाकी काम का कोई औचित्य नहीं रहेगा।

दल्ली में नहर, एनीकट व अन्य कार्य होना है। जमीन का अधिग्रहण होना है। वहीं मोहड़ में जलाशय निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन विभागीय प्रक्रिया अधूरी होने से मामला अटका हुआ है। वर्ष 2009 में प्रोजेक्ट पर सहमति देकर शासन ने राशि स्वीकृति दी थी। जिस पर अब तक काम चल ही रहा है।

उच्च अफसर तय करेंगे

एरिगेशन विभाग के एसडीओ अरुण चौधरी ने बताया कि सर्वे को लेकर आ रही परेशानी के संबंध में एसडीएम को रिपोर्ट दे दी है। अब वह इस संबंध में कलेक्टर को अवगत कराएंगे। फिर आगे क्या करना है, यह तय होगा।

खबरें और भी हैं...