कलेक्टोरेट का चौकीदार पांच साल से ड्यूटी से गायब शोकॉज नोटिस दिया
बालोद|बिना पूर्व सूचना के 15 अगस्त 2014 से कलेक्टोरेट का चौकीदार सुमन सिंह सोरी ड्यूटी से गायब है। जिन्हें अपर कलेक्टर एके धृतलहरे ने बुधवार को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इसमें कहा गया कि सूचना प्राप्ति के एक हफ्ते के भीतर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें। कई बार पत्र से काम पर उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया। पर नहीं आए, न ही अनुपस्थिति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया है। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 एवं नियम-07 का का उल्लंघन मानकर नोटिस जारी किया है। अगर हफ्ते भर में जवाब नहीं देंगे तो उन्हें शासकीय सेवा से हटा दिया जाएगा।