जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
बालोद। जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिले से 7 हजार 523 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 21अप्रैल को 5 ब्लाॅक के 18 केंद्रों में होगी। 6 वीं कक्षा के 40 सीट के लिए बच्चे परीक्षा दिलाएंगे। प्रवेश पत्र विकासखंड कार्यालय से वितरित होगा। प्रवेश पत्र ब्लॉक में स्थित लोक सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे।