पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई की लू भरी तपन पर भारी समुद्र की नमी फिर बरसात, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मई की लू भरी तपन पर भारी समुद्र की नमी फिर बरसात, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार की शाम 6.15 से 6.25 बजे तक जिले में दो मिमी बारिश हुई। इसके बाद बारिश कम हो गई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चली। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद शाम 7 बजे तापमान 34 डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन भी बारिश होने की संभावना है। लगातार समुद्र की नमी से बारिश हो रही है।

भू-अभिलेख शाखा के अनुसार पिछले दो माह में 40 मिमी बारिश हो चुकी है। जो एक रिकाॅर्ड है। पिछले 10 साल में अप्रैल व मई माह में बारिश तो हुई है लेकिन इतनी ज्यादा नहीं, जैसे इस बार हो रही है। 10 वर्षों के मुकाबले इस साल मई राहत भरा गुजर रहा है। हर साल इस महीने में औसतन 16 से 18 दिन तापमान 44 डिग्री के पार रहता है। इतना तापमान यानी लू जैसे हालात। ये सामान्य से करीब तीन-चार डिग्री ज्यादा होता है। लेकिन मई के 16 दिन गुजर चुके हैं, इस साल अब तक तापमान एक बार भी 44 डिग्री के पार नहीं गया है। मई के तीसरे दिन तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। उस समय मौसम की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि तापमान अब इससे ऊपर बढ़ेगा और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। लेकिन अनुमान गलत साबित हुआ और अगले ही दिन बारिश और तेज हवा ने तापमान को गिरा दिया। जो अब तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इसी वजह से तापमान एक भी बार 44 या उससे ऊपर नहीं पहुंच पाया।

इस गर्मी 2 माह में 40 मिमी बारिश, जो रिकाॅर्ड, 12 वर्षों में 5 साल ऐसे बीते जिनमें 10 से ज्यादा दिन पारा 44 पार

बालोद. बुधवार की शाम बारिश हुई, ऐसा रहा नजारा।

सबसे ज्यादा गर्म रहा 2009

जिले में मई का महीना 2009 में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस साल सबसे ज्यादा 14 दिनों तक तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहा। इसके अगले साल यानी 2010 भी काफी गर्म रहा। इस साल 11 दिनों तक तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा। इन दोनों वर्षों में महीने का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया था। 2008 से 2017 के दस वर्षों में पांच साल ऐसे बीते जिनमें 10 से ज्यादा दिनों तक तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विभाग: कुछ हिस्सों में लगातार बन रहे सिस्टम

मौसम विभाग के उमेश पांडेय ने बताया कि लगातार बन रहे सिस्टम व समुद्र से आ रही नमी तापमान को कम कर रही है। किसी न किसी िहस्से में कोई ना कोई सिस्टम बन रहा है। वातावरण में नमी से जब जब तापमान बढ़ता है उसी दिन शाम-रात को लोकल डेवलपमेंट से बारिश हो जाती है। बरसात हो जाने से तापमान कम हो जाता है। इस वजह से मई ठंडा है।

तेज हवाएं चलने से बिजली गुल की समस्या बढ़ी: बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से बिजली गुल की समस्या बढ़ गई है। पिछले 9 दिन में बालोद बिजली कंपनी कार्यालय सहित ब्लाॅक में संचालित हो रहे कार्यालयों में 500 से ज्यादा कंपलेन मिल चुके है। यह कंपलेन तब आया, जब बारिश हुई।

... इसलिए आने वाले दो दिन बारिश की संभावना

पूर्वी बिहार व उसके आसपास ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी उत्तरप्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक मध्यप्रदेश विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका है। इससे नमी बनी हुई है। बालोद सहित जिलेभर में आसमान में बादल रहेंगे। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बालोद जिला आता है। इसलिए हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

खबरें और भी हैं...