पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गन्ना बेच कर 8 दिन में होना था पेमेंट 300 किसानों के 3 करोड़ रु. बकाया

गन्ना बेच कर 8 दिन में होना था पेमेंट 300 किसानों के 3 करोड़ रु. बकाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्ना बोआई के दौरान कृषि विभाग व शक्कर बेचने के दौरान कारखाना प्रबंधन ने किसानों से कहा था कि जब आप गन्ना बेचेंगे तो 8 दिन के अंदर भुगतान हो जाएगा। लेकिन दो माह बाद भी जिले के 300 किसान भटक रहे हैं। इन किसानों को 3 करोड़ प्रबंधन देगा। लेकिन कब तक यह कोई बता नहीं पा रहे है, सिर्फ कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री के बालोद जिला दौरा के पहले आपके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

किसानों का आरोप है कि विशेष किसानों के खाते में तत्काल राशि ट्रांसफर की जा रही है, जो अनुचित है। किसान अशोक आकाश ने बताया कि गन्ना बेचा हूं लेकिन अब तक ढाई लाख रुपए मेरे खाते में नहीं आया है। जब शिकायत की तब 61 हजार रुपए कल ही खाते में डाली गई है। डेढ़ एकड़ रकबा में लगे गन्ना जल गया था। जिसका मुआवजा भी अब तक नहीं मिल पाया है। किसान कोमल, मिलन सिन्हा ने बताया कि गन्ना बोने व बेचने के दौरान अफसरों ने कहा कि 8 दिन के अंदर राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तक इंतजार कर रहे हैं।

1611

किसानों ने गन्ना बेचा

सीएम के आने के पहले दे देंगे राशि

कारखाना महाप्रबंधक पितांबर ठाकुर ने बताया शक्कर ही बिक नहीं रहा है। इसलिए पैसे की किल्लत है। शक्कर बिकेगा तो किसानाें का राशि भुगतान भी हो जाएगा। सीएम के आने के पहले संभवत: किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी, हम इसके लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।

19.33

करोड़ रुपए भुगतान किए

1311

किसानों को किया भुगतान

300

किसान नहीं हुआ भुगतान

03

करोड़ रुपए भुगतान शेष

खबरें और भी हैं...