पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार से टकराई पिकअप, रफ्तार इतनी कि तीन बार घुमी कार, एयरबैग खुलने से बचे ड्राइवर और मालिक लेकिन पिकअप के हेल्पर की मौत

कार से टकराई पिकअप, रफ्तार इतनी कि तीन बार घुमी कार, एयरबैग खुलने से बचे ड्राइवर और मालिक लेकिन पिकअप के हेल्पर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बालोद/तार्रीभरदा

बुधवार को दोपहर 3.30 बजे धमतरी पुरुर चारामा नेशनल हाईवे पर जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम मुजालगोंदी (कोचवाही) में कार व पिकअप में टक्कर हो गई। इससे पिकअप में सवार हेल्पर पवन कुमार(40) निवासी रायपुर की मौत हो गई। चालक पप्पू साहू निवासी रायपुर गंभीर रूप से घायल है। उसे चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव के रहने वाले सोमू साहू ने बताया घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कार चालक ने बताया कि वह पिकअप को ओवरटेक कर रहा था। लेकिन साइड नहीं मिली और दोनों आपस में टकरा गए। रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार सड़क पर तीन राउंड घूम गई। वहीं पिकअप में बैठा हेल्पर गाड़ी से उछलकर सड़क पर आ गिरा। सिर फटने व खून ज्यादा बहने की वजह से मौत हो गई। दोनों गाड़ी चारामा से धमतरी की ओर जा रही थी।

सवार हेल्ल्पर बाहर गिरा सिर फटने से हुई, चालक की हालत गंभीर

बालोद. धमतरी पुरुर नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।

चारामा से संजीवनी पहुंची पर बच नहीं पाई जान

घटना के बाद मौके पर जुटे गांव के लोगों ने बताया कि घटना के बाद पवन सड़क पर तड़प रहा था। उसे कुछ लोग उठाकार बगल में यात्री प्रतीक्षालय के पास ले गए। उसे पानी पिलाकर 108 में फोन किया गया। चारामा से संजीवनी पहुंची तब तक गंभीर रूप से घायल पवन की स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी थी। संजीवनी से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।

कार चालक व मालिक सुरक्षित

वहीं घटना में टक्कर के बाद कार का एयर बैग खुलने के कारण चालक व सवार मालिक दोनों बाल-बाल बच गए। दो से तीन राउंड घुमने के बाद कार रुक गई। कंडक्टर साइड में कार भी डैमेज हो गई है। गनीमत कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई है। पिकअप चालक पप्पू ने बताया कि वह रायपुर से चारामा एक दुकान में मार्बल पत्थर सप्लाई कर वापस आ रहा था।

धमतरी पुरुर नेशनल हाईवे पर हादसा

ओवरटेक के दौरान कार पिकअप से टकराई

घटना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना के दो घंटे तक भी गुरुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जबकि गांव के लोगों ने थाने में फोन कर दुर्घटना की सूचना दे दी थी। इसके बाद करीब शाम पांच बजे के बाद पुलिस पहुंचकर सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त खड़ी गाड़ियों को व्यवस्थित कराती रही। पिकअप पचपेड़ी नाका रायपुर निवासी देवेन्द्र साहू हरी ओम ट्रासंपोर्ट की बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...