पहली महिला जनपद उपाध्यक्ष लतादेवी ने पदभार ग्रहण किया
बुधवार को बालोद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लतादेवी साहू ने पदभार ग्रहण किया। विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने लतादेवी का सम्मान किया। कांग्रेसी जनपद सदस्यों ने जनपद में मिठार्इ बांटकर खुशियां मनाई।
पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग का निरीक्षण किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा विभाग में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। श्री चंद्राकर ने जनपद के प्रोजेक्ट ऑफिसर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग का काम धीमी गति से चल रहा है।