- Hindi News
- National
- 100 फीट ऊपर टंकी से वाटर फिल्टर निर्माण का नजारा 70 फीसदी निर्माण पूरा, अभी तीन चार महीने और लगेंगे
100 फीट ऊपर टंकी से वाटर फिल्टर निर्माण का नजारा 70 फीसदी निर्माण पूरा, अभी तीन-चार महीने और लगेंगे
बालोद| शहर में पानी की समस्या दूर करने के लिए जल आवर्धन योजना के तहत गंजपारा में पुरानी टंकी के पास वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण किया जा रहा है। जिसका काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। इंजीनियर प्रणव भोष के अनुसार काम पूरा होने में तीन माह और लगेंगे क्योंकि अब बारिश का मौसम आ रहा है। कोशिश रहेगी कि जून तक काम पूरा कर लें। इसके निर्माण के बाद शहरवासियों को साफ व पर्याप्त पानी नसीब होगा।