गुरुकुल विद्यापीठ में 10 वीं में चंचल सोनबाईर प्रथम
गुरुकुल विद्यापीठ में 10 वीं में चंचल सोनबाईर प्रथम
बालोद|गुरुकुल उमावि हायर सेकंडरी व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 10वीं में हिंदी मिडियम में चंचल सोनबोईर ने 93.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, पुष्पलता साहू संस्कृत में 100 में से 100 सहित 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, कुंजन, मिताली, नेमसिंग, झमेंद्र, धनाराम ने 85 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं के उपलब्धि पर कमलनारायण साव, उपप्राचार्य कांतिकमल साव, प्रबंधक छन्नूालाल साव, एसके बैरागी, जीएल साहू, एल ताहिरा, टीपी ठाकुर, राकेश राव, चिराग वर्मा, लिलेश्वरी साहू, पूजा शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।