पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मितानिनों ने कहा मांग पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर

मितानिनों ने कहा- मांग पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तार्रीभरदा. जनपद कार्यालय गुरुर के सामने धरने में बैठी मितानिनें।

बालोद/तार्रीभरदा|बुधवार को छठवें दिन प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आह्वान पर मितानिन नया बस स्टैंड में धरने में बैठी रही। संघ के महेश्वरी साहू ने बताया कि मितानिन पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रही है। जिसके कारण शिशु मातृ मृत्युदर में कमी संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि पोषण के क्षेत्र में भी सुधार आया है। लेकिन मितानिनों को नाम मात्र ही प्राेत्साहन राशि दी जा रही है। रेश्मा खान, सरिता नायक ने कहा कि मितानिनों की मांगे पूरी करनी होगी। ब्लाक समन्वयक तथा पंचायत समन्वयक को 30 हजार मानदेय, मितानिन प्रशिक्षक को 20 हजार, हेल्प डेस्क व मितानिन को 15 हजार रुपए दिया जाए। जनपद कार्यालय गुरुर के सामने पंडाल लगाकर ब्लाक की मितानिन धरना दे रही है। दिन भर मांगों को लेकर धरना स्थल पर नारेबाजी करती रही। बीच-बीच में मितानिन मांगों को लेकर गीत गाती रही। धरना प्रदर्शन में ब्लाक समन्वयक र्इश्वर साहू, दीपक पटेल, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक किरण चंद्राकर, सविता साहू, शशिकला साहू, प्रतिमा कौशिक, बबिता साहू आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...