- Hindi News
- National
- जिले में 10 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषित, इसे शून्य फीसदी पर लाने का लक्ष्य
जिले में 10 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषित, इसे शून्य फीसदी पर लाने का लक्ष्य
बालोद|इस बार आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को अन्य विभागों के काम में नहीं लगाया जाएगा। चाहे वह चुनावी ड्यूटी ही क्यों न हो। पहली बार विशेष रूप से महिला बाल विकास विभाग की केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने सभी राज्य के सीएम को पत्र लिखा है। जिसके बाद विभाग के सचिव डॉ एम गीता ने राज्य के सभी कलेक्टर को आदेश जारी कर कहा है कि भारत सरकार 8 मार्च से राष्ट्रव्यापी पोषण अभियान चला रही है।
कुपोषण की रोकथाम के लिए मैदानी स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को पूरा समय अपने काम पर देना होगा। इसलिए अन्य विभाग के काम में उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। कई बार हड़ताल के दौरान भी केंद्र के स्टाफ मांग करते थे कि उनसे अन्य विभागों का काम न लिया जाए। इससे केंद्र का काम प्रभावित होता है। जिले में कुपोषण का प्रतिशत 21 है। 10 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार है।