पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल पर भुगतान फिर मिलेगी टिकट

मोबाइल पर भुगतान फिर मिलेगी टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद शहर सहित जिलेभर के लोग रोजाना दुर्ग, रायपुर के स्टेशन में पहुंचकर कहीं जाने के लिए लाइन लगाते है। अब उन्हें लाइन लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब पेपरलेस अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलेगी। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके जेना ने मोबाइल टिकटिंग एप लाॅन्च कर दिया है।

इस एप के जरिए रेलवे बुकिंग काउंटर ई-बैंकिंग से जुड़ गए है। जिसके जरिए अब 5 किलोमीटर के एरिया में रहकर यात्री टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि यह सुविधा बालोद के रेलवे स्टेशनों में फिलहाल शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि यहां केबल लाईन बिछाने के बाद यह सेवा शुरू होगा। स्थानीय अफसर कह रहे है कि बाद में इसकी सुविधा यहां भी मिलेगी। लेकिन अभी बड़े शहरों में ही इसे लागू किया गया है। बालोद जिले के लोग दूसरे जिले में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। जानकारी अनुसार यह नई सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के अंतर्गत आने वाले 78 स्टेशनों में लागू कर दी गई है। यानी नागपुर मंडल के अंतर्गत इतवारी से रसमड़ा तक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एप के जरिए यात्री मोबाइल पर ही भुगतान कर टिकट पा सकता है। अभी तक यह सुविधा रिजर्वेशन टिकट बुक कराने के लिए दी जा रही थी। अनारक्षित टिकट में यह सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

एप लाॅन्च

जिले के रेलवे बुकिंग काउंटर ई-बैंकिंग से तीन महीने के बाद जुड़ेगा, फिर मिलेगा लाभ

मोबाइल टिकटिंग एप ऐसे काम करेगा

यूटीएस एप्लीकेशन को utsonmobile.indianrail.gov.in से डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।

टिकट खरीदने के लिए स्टेशन से अधिकतम 5 किमी और न्यूनतम 25 मीटर की दूरी अनिवार्य है, यानी आप इतनी दूरी से ही टिकट बुक करा सकते है।

इस एप से यात्री सभी तरह के अनारक्षित टिकट क्रय कर सकते है। इसमें मासिक सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट भी शामिल है।

टिकट क्रय करने के बाद उसे रद्द करने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए जब जरूरत है तभी बुकिंग करें।

लॉगइन के बाद यात्री को विकल्प में जाकर पेपरलैस सक्रीन का चयन करना होगा।

टिकट के क्रय करने के लिए मूल्य का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित टिकट के लिए 100 से 10,000 तक चार्ज कर सकते है। रिचार्ज आर-वालेट पर कर सकते है। प्रत्येक रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

ऑर-वॉलेट के अलावा यात्री यूपीआई/भीम, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम, मोबिविक का भी उपयोग टिकट बुक करवाने के लिए कर सकते है।

245 जगह पर उपलब्ध है सुविधा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनारक्षित टिकट की सुविधा कुल 245 जगह पर उपलब्ध है। 72 अनारक्षित सह आरक्षित व एसटीबीए, 15 जेटीएस, 38 एटीवीएम/कोईवीएम, 7 वाइटीएसके और पेपर सहित मोबाइल टिकट कुल 23 अन्य स्टेशनों पर की गई है।

खबरें और भी हैं...