बालोद|शासन ने वार्ड के विकास के लिए पार्षदों को तीन लाख रुपए दिए हैं। इसी निधि से एक- एक लाख खर्च कर शहर के सभी वार्डों में पार्षदों ने 10 10 सीमेंट की कुर्सियां रखवाई है। छह महीने पहले रखें गए संजय नगर दशेला तालाब के पास एक कुर्सी अभी से टूट गई है। वही बस्ती के भीतर रखें दो कुर्सियों को आसपास के लोग मवेशी बांधने के काम में ला रहे हैं। यहां कोई बैठता नहीं।
मवेशी बांधने वालों को भी मना कर चुके
पार्षद छवि सार्वा ने कहा तालाब के पास शरारती तत्वों ने कुर्सी तोड़ दी है। बस्ती के भीतर रखें कुर्सियों पर मवेशी बांधने वालों को मना भी कर चुके हैं लेकिन वे लोग नहीं मानते।
संजय नगर वार्ड में तालाब किनारे रखी सीमेंट की कुर्सी टूटी बस्ती के भीतर रखी कुर्सियां मवेशी बांधने के काम आ रहीं