पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 साल में 5 करोड़ से सीसी रोड और नाली बनाई बावजूद ड्रेनेज सिस्टम फेल

4 साल में 5 करोड़ से सीसी रोड और नाली बनाई बावजूद ड्रेनेज सिस्टम फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भले ही नपा के अफसर व जनप्रतिनिधि दावा कर रहे हैं कि शहर में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने जगह-जगह सीसी रोड व नाली बना चुके हैं। लेकिन अब तक बारिश में नालियों का पानी सड़कों पर आकर बह रहा है। जबकि 4 साल में नगर पालिका ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि वर्तमान में नाली व सीसी रोड बनाने का काम जारी है। खुद अफसर व जनप्रतिनिधि अपने दावे में फेल हो रहे हैं, इसी के साथ शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल।

जहां सीसी रोड है, वहां नाली संकरी इसलिए ड्रेनेज सिस्टम फेल- शहर के संजारी क्लब के सामने, पाररास, कुंदरुपारा, आमापारा में सीसी रोड तो है, लेकिन नाली संकरी है। लिहाजा बारिश होने के बाद नाली का पानी सड़कों में आ रहा है। जो बह रहा है।

अंदर जो नालियां ढंकी हालत में नहीं हैं, वह परेशानी का सबब बनेगा। वहीं जो ढंकी हुई है, उनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में नालियों का गंदा बदबूदार पानी सड़क पर बहेगा, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक साबित होगा। सदर रोड से हलधर नाथ चौक,रामदेव चौक से मधु चौक तक बने नालियों की सफाई नहीं हो पाएगी,क्योंकि यह सीसी रोड से ढंक गया है।

सड़क पर जगह-जगह पानी जमा, वार्डवासी हो रहे परेशान

बारिश थमने के बाद भी शिकारीपारा वार्ड में संजारी क्लब के सामने बह रहा पानी।

नाली नहीं बनने से यहां ऐसी है स्थिति

1. गड्‌ढा खोदकर मलबा निकालकर छोड़ दिया-बस स्टैंड के पीछे एक निजी स्कूल के बगल में नाली निर्माण के लिए गड्‌ढा खोदकर मलबा निकालकर छोड़ दिया गया है।

2. ढंक्कन नहीं लगा,अधूरा काम - सिंधी काँलोनी में नाली निर्माण कार्य दो माह से चल रहा है। कई जगह नाली के ऊपर ढक्कन नहीं लगा है। जिसके कारण कचरों का ढेर लगा हुआ है।

3. नाली गंदगी व मलबे से पटा है- पहले बनी नालियों में मलबा-शहर के कई स्थानों पर निकासी नाली पहले से बना है लेकिन सफाई नहीं होने से गंदगी व मलबे से पटा हुआ है। पानी जमा होने से बदबू के बीच लोग परेशान हो रहे हैं।

इनके कारण काम अटका पड़ा

जिम्मेदार: भाजपा के पार्षद नितेश वर्मा ने टेंडर जारी होने के बाद आपत्ति की थी कि पहले से बनी नाली को तोड़कर नया क्यों बनाया जा रहा है। इस कारण जांच के नाम पर जिला प्रशासन के पास यह फाइल 6 महीने तक पड़ी रही।

दौरा करने आया हूं, जानकारी नहीं

सब इंजीनियर मुकेश कोर्राम का कहना है कि किन-किन वार्डों में पहले से स्वीकृत कार्यों की क्या स्थिति है,इस संबंध में जानकारी लेता हूं। वहीं सब इंजीनियर केआर बर्मन का कहना है कि मैं अभी वार्ड11में दौरा करने आया हूं। कार्यो की क्या स्थिति है,इस संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं नपा सीएमओ रोहित साहू का कहना है कि सब इंजीनियर से पूछकर बता पाऊंगा कि क्या स्थिति है। वैसे अधिकांश जगहों में नाली का काम पूरा हो गया है।

इन स्थानों पर पानी आ जाता है सड़क पर

जवाहर पारा: सरदार पटेल मैदान के पीछे नाली का पानी सड़क में बह रहा है। नाली छोटी होने के कारण पानी सड़क में बहता है। वहीं नियमित सफाई नहीं होने से पानी जाम रहता है। सड़क के गड्‌ढे पर पानी भरा हुआ है। जिसके कारण आने जाने में परेशानी हो रही है।

इसलिए की आपत्ति: वहीं पार्षद नितेश वर्मा का कहना है कि टेंडर के हिसाब से चार माह में काम होना था। लेकिन दो साल काम चलता रहा। नाली ऐसी जगह बन रही थी जहां पहले से नाली है, पुरानी नाली को तोड़ने की अनुमति कहां है? इस पर आपत्ति थी।

शिकारीपारा वार्ड: में कबीर मंदिर, संजारी क्लब के आसपास नाली संकरा है। इस वजह से जब बारिश होती है तो पानी सड़क में बहने लगता है। यहां नियमित सफाई नहीं होने से नाली जाम है। बारिश नहीं होने के बाद भी नाली का गंदा पानी सड़कों में बहता रहता है।

सीधी बात| विकास चोपड़ा, नपाध्यक्ष

नाली सही ढंग से नहीं बनी थी

शहर का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने 5 करोड़ खर्च चुके, बावजूद नाली का पानी सड़क में बह रहा है

- कुछ ही जगहों में ऐसी स्थिति आ रही होगी, पहले नाली सही ढंग से नहीं बने थे, जो बने थे, वह छोटा था इसलिए पानी सड़क में आ जाता था लेकिन कई जगहों में स्थिति सुधर चुकी है।

दो साल पहले स्वीकृत नाली व सीसी रोड निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है

-अधिकांश जगहों में तो सीसी रोड, नाली निर्माण हो चुका है, जहां चल रहे हैं, वह बारिश के पहले कंपलीट हो जाएगा

पुराने का काम अधूरा है और नया काम कराने स्वीकृति मिल गई है।

- 1.72 करोड़ से जो नाली व सीसी रोड बनना था, उस पर एक पार्षद ने आपत्ति लगा दिया था, जिसके कारण तो काम अब तक चल रहे हैं।

आमापारा वार्ड: राइस मिल के सामने बने नाली का बहाव सही नहीं है। जिसके कारण पानी सड़क में बह रहा है। जब बारिश होती है तो सड़क का पानी गलियों में आ जाता है, जिससे लोगों को जाने जाने में परेशानी होती है। लोग कीचड़ को पार कर गुजरते हैं।

खबरें और भी हैं...