पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एप से चल रहा था सट्टा चेन्नई मुंबई से जुड़े तार

एप से चल रहा था सट्टा चेन्नई-मुंबई से जुड़े तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद पुलिस ने लगभग 10 दिनों की पतासाजी के बाद शुक्रवार रात 8:30 बजे राजनांदगांव निवासी थान सिंह उर्फ डब्बू महोबिया हाल निवास सदर बाजार बालोद को पकड़ा है। पुलिस ने उससे 45000 नकद, 4 मोबाइल, एक केलकुलेटर, करीब 25 पेज में 59 लाख 62 हजार 555 रुपए का सट्टा-पट्टी बरामद किया। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है। सब्जी बेचता है।

शनिवार को एएसपी जेआर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी राजनांदगांव के बजाय अपने ससुराल सास दयाबती महोबिया के मकान में रहकर ही दिल्ली डेविल्स एवं चेन्नई सुपर किंग के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवा रहा था। आरोपी चार अलग-अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। इसके पहले भी आरोपी को दो बार पकड़ने के लिए पुलिस राजनांदगांव पहुंची थी। लेकिन वह छत के रास्ते फरार हो गया था।

थानसिंह

यह तो सिर्फ एक मोहरा, किंग कोई और

एएसपी ठाकुर ने कहा कि यह मुख्य आरोपी नहीं है, सिर्फ एक मोहरा है। यह आसपास के ग्राहकों से पैसा इकट्ठा कर अपने से बड़े खाईवाल को देता था। इनका लिंक मुंबई- चेन्नई के बड़े सट्टा किंग से भी जुड़ा हुआ है। हम कॉल डिटेल निकाल रहे हैं। जांच प्रभावित ना हो इसलिए उनका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी बेनकाब करेंगे। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि बालोद में भी कई संभ्रांत परिवार के लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। पिछले महीने से आईपीएल मैच पर सट्टे लग रहे हैं।

एप से दो गेंद पहले देखते हैं लाइव क्रिकेट

सटोरियों ने ही क्रिकेट लाइव लाइन एप बनाया है। इस एप से मोबाइल पर लाइव क्रिकेट नजर आता है। इसमें स्क्रीन पर केवल स्कोर ही दिखता है। इस वजह से इसमें टीवी से दो-तीन गेंद पहले स्कोर अपडेट हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर सटोरिए एक-एक गेंद का दांव लेकर लाखों कमाते हैं। एप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड हो जाता है। आरोपी मोबाइल, फेसबुक और वाट्सअप के जरिये गेम ले रहे थे।

खबरें और भी हैं...