पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग मांग रहे बीस हजार तो बैंक से मिल रहे पांच हजार

लोग मांग रहे बीस हजार तो बैंक से मिल रहे पांच हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शहर में कई निजी बैंक के एटीएम में शनिवार को पैसा नहीं निकल पाया। जिसके चलते लोग परेशान रहे। वहीं इन दिनों दुधली (मालीघोरी) के छग राज्य ग्रामीण बैंक में कैश की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी हुई। खाते में पैसा होने के बाद भी लोग मांग अनुरूप नहीं निकाल पा रहे हैं।

जाफर तिगाला ने बताया कि 20 हजार रुपए की जरूरत होने पर बैंक गया तो वहां सिर्फ पांच हजार रुपए थमाया गया। रविवार को बैंक बंद होने के कारण पहले से ही पैसा निकालना चाह रहे थे लेकिन मांग अनुरूप पैसा नहीं मिल पाया। अफसरों का कहना है कि पैसे की किल्लत पहले थी, जो अब नहीं है। अब मांग अनुरुप लोगों को पैसे दे रहे हैं। इसी बैंक के माध्यम से गांव क्षेत्र के हजारों लोग पैसा निकालने के लिए पहुंचते हैं। ब्रांच मैनेजर सीआर यादव ने बताया कि पहले पैसे की किल्लत रही होगी। अभी ऐसा कुछ नहीं है। सभी को मांग अनुसार पैसा उपलब्ध करा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...