10वीं में निखिल यादव, 12वीं में सौरभ यादव प्रथम
बालोद|कान्हा पब्लिक स्कूल में दसवी बोर्ड परीक्षा में निखिल यादव 91.85 अंक लेकर प्रथम व महिमा यादव 87.33 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। कस्तुरी रामटेके तृतीय, ज्योति देवांगन चतुर्थ, यमन कुमार पांचवें स्थान पर रहे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में सौरभ देशमुख 94.60 अंक लेकर प्रथम, निधि देशमुख द्वितीय, डालेंद्र कुमार तृतीय, नेहा देशमुख चतुर्थ, मनोज देवांगन पांचवा, पियुष साहू छटवें व नीरज देशमुख सातवें स्थान पर रहे। छात्रों उपलब्धि पर पवन चंद्राकर, संतोषी लिमजे ने हर्ष व्यक्त किया है।