पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्जुन्दा में 24 मई को सभा लेंगे मुख्यमंत्री, स्थल का कलेक्टर ने लिया जायजा

अर्जुन्दा में 24 मई को सभा लेंगे मुख्यमंत्री, स्थल का कलेक्टर ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|विकास यात्रा को लेकर कलेक्टर सरांश मित्तर ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारी करने काे कहा। हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत आमसभा स्थल पर तैयारी करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह 23 मई को गुरुर ब्लाक के ग्राम कोचवाही, जगतरा, बालोदगहन व पुरुर पहुंचेंगे। 24 मई को अर्जुंदा में आमसभा लेंगे।

हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामाग्री का वितरण करंेंगे। आमसभा स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। आमसभा स्थल पर पेयजल, मोबाइल, मेडिकल वैन के साथ डाक्टरों की ड्यूटी लगाने कहा। कलेक्टर ने शनिवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान अर्जुन्दा में विकास यात्रा के दौरान होने वाले आमसभा स्थल का जायजा लिया। कलेक्टर ने सभा स्थल में लोकार्पण, भूमिपूजन स्थल, मंच निर्माण, स्टॉल निर्माण, पंडाल, बिजली व्यवस्था, माइक, स्वागत द्वार, पेयजल, पार्किंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जिला पंचायत सीईओ राजेन्द्र कुमार कटारा, अपर कलेक्टर एके धृतलहरे, एसडीएम पीएल यादव, हरेश मंडावी पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता एमएल उईके उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...