पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंसुलेटर खराब, साढ़े 4 घंटे सुधारने में लगे, एक घंटे बिजली बंद रही

इंसुलेटर खराब, साढ़े 4 घंटे सुधारने में लगे, एक घंटे बिजली बंद रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भले ही बिजली कंपनी दावा कर रही हो कि शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। रोजाना आधे से एक घंटे तक कभी भी बिजली गुल हो रही है। इसका कारण मेंटेनेंस, तार टूटना, इंसुलेटर खराब होना है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह 5.30 बजे नयापारा वार्ड में एलटी तार टूट गया।

इसके पहले रविवार रात को कंपनी को कंपलेन मिला कि रामदेव चौक के पास ट्रांसफार्मर के पोल के पास स्पार्क हो रहा है। तब कंपलेन के हिसाब से बिजली कंपनी के कर्मचारी व्यवस्था सुधारने के लिए पहुंचे। रामदेव चौक में खराब इंसुलेटर को बदला गया। सुधार कार्य के दौरान सुबह 9.30 बजे सब स्टेशन से शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। लगभग एक घंटे बाद बिजली आई। इसके बाद ही लोगों को पानी मिला।

बिजली बंद होने से नल भी नहीं खुले

बालोद. मेंटनेंस कार्य जारी, तार को चेक करते हुए बिजली कंपनी के कर्मचारी।

इधर बिजली बंद हुई तो पानी के लिए परेशान हुए

वार्ड के कुंदन कुमार ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक बिजली बंद रही। जिसके कारण पानी भर नहीं पाए। सुबह 10.30 बजे के बाद बिजली आई, तब पानी भर पाए। वार्ड में नपा ने अस्थाई टंकी लगाई गई है, जिसमें बोर के भरोसे पानी पहुंचता है लेकिन आज बिजली बंद होने से टंकी नहीं भर पाए थे। जब भी बिजली गुल होती है भटकना पड़ता है।

अब तक नहीं लग पाए 12 जगह ट्रांसफार्मर

अब तक 12 जगह नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। जवाहरपारा व शिकारीपारा वार्ड के लोग कंपनी के अफसरों को आवेदन देकर समस्याओं से अवगत करवा दिया है। पार्षद कमल निषाद, विनोद बंटी शर्मा का कहना है कि लो वोल्टेज से परेशान हो रहे हैं। हालांकि अफसर कह रहे हैं कि लोगों को परेशानी न हो इसलिए शिकायतों के आधार पर सुधार कार्य कर रहे हैं।

सीधी बात

सीधी बात

एचके यादव, जेई

एचके यादव, जेई

रात को हुआ है तो उसे कौन देखते बैठेगा

रात को हुआ है तो उसे कौन देखते बैठेगा

नयापारा में तार टूट गया, बिजली बंद रही?

- एलटी वाला तार टूटा था, मुश्किल से 8-10 घरों में बिजली बंद रहे होंगे।

मेंटेनेंस के बाद भी तार टूट गया?

- तार टूटने का कोई एक ही कारण तो नहीं होता, रात को हुआ है तो उसे कौन देखते बैठेगा, तार टूट गया है करके वेरिफाई हुआ फिर तत्काल व्यवस्था सुधर गई।

गर्मी के कारण कहीं तार तो नहीं टूटा?

- नहीं अगर ऐसा होता तो सेक्शन उड़ता, केबल भष्ट होता।

अब तक मेंटनेस चल रहा है, नया ट्रांसफर लगाने का क्या हुआ?

- अब कोई कंपलेन करता है तो सुरक्षा के लिहाज से मेंटेनेंस करते हैं। नया ट्रांसफार्मर जल्द लगे इसके लिए प्रयास जारी है।

नयापारा में तार टूट गया, बिजली बंद रही?

- एलटी वाला तार टूटा था, मुश्किल से 8-10 घरों में बिजली बंद रहे होंगे।

मेंटेनेंस के बाद भी तार टूट गया?

- तार टूटने का कोई एक ही कारण तो नहीं होता, रात को हुआ है तो उसे कौन देखते बैठेगा, तार टूट गया है करके वेरिफाई हुआ फिर तत्काल व्यवस्था सुधर गई।

गर्मी के कारण कहीं तार तो नहीं टूटा?

- नहीं अगर ऐसा होता तो सेक्शन उड़ता, केबल भष्ट होता।

अब तक मेंटनेस चल रहा है, नया ट्रांसफर लगाने का क्या हुआ?

- अब कोई कंपलेन करता है तो सुरक्षा के लिहाज से मेंटेनेंस करते हैं। नया ट्रांसफार्मर जल्द लगे इसके लिए प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं...