पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां चंडी और विष्णु की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी

मां चंडी और विष्णु की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|ग्राम कंवर के मां चंडी मंदिर से रविवार रात चंडी व विष्णु की मूर्ति से चांदी का मुकुट कीमती नौ हजार रुपए चोरी हो गया। पुजारी की सूचना पर गुरुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ देर शाम जुर्म दर्ज किया।

पुजारी ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे पूजा के बाद ताला लगाकर घर चले गया था। सोमवार को सुबह आया तो चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। दोनों मूर्ति से मुकुट व चांदी का आसन, दान पेटी से 1500, आलमारी से 1000 रुपए, कुल 12 500 रुपए की चोरी हो गई थी। अज्ञात चोर मंदिर के दीवार में लगे सीमेंट की जाली को तोड़कर घुसा था। इसी चोर ने मां कर्मा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, राम जानकी मंदिर व ज्योति कक्ष में भी ताला तोड़ा है। पर वहां से कोई चीज चोरी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...