बालोद|सोमवार को पुलिस के जनता दरबार में ठगी की तीन शिकायत आई। गुजरा के दो लोगों ने विरियल टीस इंडिया लिमिटेड कंपनी के एमडी व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ शिकायत की कि उन्हें पैसा दुगुना होने का झांसा देकर एक लाख 44 हजार जमा कराया गया है। बाद में आॅफिस बंद कर आरोपी भाग गए। पेंडरवानी के युवक ने शिकायत की कि एक आरोपी ने महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम से चार लाख रुपए ठग लिए। चेक भी बाउंस हो गा। स्थानीय थाने को जांच करने निर्देशित किया।