बालोद|बालोद से करीब 20 किमी दूर ग्राम रेंगनी (मालीघोरी) में सोमवार को 170 लोगों ने श्रमदान से तालाब गहरा कर अनूठी मिसाल पेश की। ग्राम प्रमुख घनश्याम कोठारी, लारेस पिस्दा, शिव गावरे, तुकाराम साहू ने बताया गांव का निस्तारी तालाब उथला हो गया था। बरसात में यहां पर्याप्त पानी भरे और वाटर लेवल बढ़े, ये सोचकर हर घर से एक एक व्यक्ति गैंती-फावड़ा लेकर निकले। करीब चार घंटे खुदाई व सफाई कर लोगों ने जल संरक्षण की दिशा में काम किया। प्रमोद गोरे ने बताया तालाब सूखने से इन दिनों भांठापारा व अन्य वार्डों में हैंडपंप व बोर का वाटर लेवल गिर गया है।