पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर बोले गुणवत्ता का खयाल तो रखना ही पड़ेगा, नहीं तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर बोले- गुणवत्ता का खयाल तो रखना ही पड़ेगा, नहीं तो होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो सप्ताह पहले ग्राम खर्रा में टंकी ढहने से दो बच्चों की मौत पर वहां के सरपंच, सचिव के खिलाफ लगी धारा को हटाने व गुंडरदेही पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार के मुद्दें को लेकर गंुडरदेही ब्लाक के 113 गांवों के सरपंच-सचिव आंदोलन कर रहे थे।

सोमवार को काम बंद करने चेतावनी दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन, जिला पंचायत व पुलिस विभाग की ओर से प्रतिनिधिमंडल को बैठक मंे अपना पक्ष रखने बुलवाया गया था। जहां कलेक्टर डा. सारांश मित्तर के समक्ष सरपंच व सचिव संघ के प्रमुखों ने कहा कि आने वाले समय में अगर कोई शौचालय टूट जाता है तो दोषी हमें माना जाएगा। ये तो अनुचित है। तब कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यो को लेकर गुणवत्ता का ध्यान रखो। टूटने की नौबत ही नहीं आएगी। अगर टूटेगा, जनहानि होगी तो जरूर कार्रवाई होगी। 45 मिनट तक चली बैठक में अफसरों की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को समझाइश ज्यादा दी गई।

खर्रा सरपंच व सचिव के खिलाफ लगे धारा के संबंध में किसी ने कुछ नहीं कहा, क्योंकि मामला कोर्ट में चल रहा है। बहरहाल मांगे अधूरी है लेकिन आश्वासन के बाद संघ पदाधिकारियों ने पंचायती काम करने का निर्णय लिया है।

दो दिन बाद सीएम आ रहे इसलिए ही मान गए

विकास यात्रा 23 मई को बालोद जिले में पहुंचेगी। 24 मई को अर्जुन्दा में सीएम आ रहे है। इसलिए मामला दोबारा न उठे, इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस अफसरों ने पंचायत प्रतिनिधियों को बैठक में समझाईस देकर उन्हें किसी तरह मना लिया। एसडीएम पीएल यादव ने बताया कि बैठक में सरपंच व सचिव संघ ने आज से ही काम पर लौटने का निर्णय लेकर हमें आश्वस्त किया है। पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है, इसकी जांच एसपी कराएंगे, ऐसा आश्वासन दिया गया है।

खबरें और भी हैं...