मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान 23 और 24 मई को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे 24 मई को सुबह 10.50 बजे हेलीकाॅप्टर से धमतरी से 11.30 बजे अर्जुन्दा पहुचेंगे। 11.30 से दोपहर एक बजे तक आमसभा होगी। जहां 74.94 करोड़ रुपए के 74 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 25.57 करोड़ के 40 निर्माण कार्यो का लोकार्पण होगा। वे 23 मई को दोपहर 3.30 बजे चारामा से निकलकर 3.50 बजे ग्राम कोचवाही पहुचेंगे। 3.50 से 4.20 बजे तक स्वागत सभा, 4.20 बजे कोचवाही से निकलकर 4.45 बजे ग्राम जगतरा आगमन, 4.45 से 5 बजे तक स्वागत, 5.15 से 5.30 बजे बालोदगहन में स्वागत, 5.40 बजे पुरुर चौक आगमन, 6.10 बजे तक स्वागत सभा के बाद धमतरी के लिए रवाना होंगे। 24 मई को अर्जुन्दा में आमसभा में हेलीकाॅप्टर से पहुचेंगे वहां से 1.30 बजे नांदगांव जाएंगे।
अछोली संजारी के बीच बनेगा तीन करोड़ से ब्रिज
सीएम जिन कार्यों का शिलान्यास करेंगे, उनमे 21.12 करोड़ के ग्राम कुथरेल, भाठागांव, औरी, परसाही मार्ग, अछोली से संजारी के बीच तीन करोड़ 80 लाख से ब्रिज निर्माण, दो करोड़ 46 लाख से चौरेल व मोहलाई के बीच ब्रिज निर्माण, दो करोेड़ 41 लाख भिलई से तिलखैरी के बीच ब्रिज, दो करोड़ 32 लाख से मेन रोड से मोंगरी तक ब्रिज निर्माण शामिल है।