पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्री के मोबाइल में पहले से लोड रहेंगे सरकारी योजनाओं के एप

फ्री के मोबाइल में पहले से लोड रहेंगे सरकारी योजनाओं के एप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शहर के 2919 पात्र बीपीएल परिवारों को राज्य सरकार की संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन नि:शुल्क दिया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नपा के कर्मचारियों को पात्र परिवारों के पंजीयन व चिह्नांकन का काम दिया गया है। वर्ष 2007-08 की बीपीएल सर्वे सूची में शामिल परिवारों को इस योजना में लाभ मिलेगा।

खास बात ये है कि चुनाव से पहले बंटने वाले इस मोबाइल में सरकारी योजनाओं से जुड़े नमो, भीम व अन्य एप पहले से लोड रहेंगे। जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद नितेश वर्मा ने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की पहचान एवं गणना वर्ष 2007-08 में वर्णित परिवारों के आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है। सबसे ज्यादा जवाहर पारा वार्ड में 218 परिवारों को मोबाइल मिलेगा। अन्य वार्डो में पात्र परिवारों की संख्या 40 से 206 तक है। परिवार की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मिलेगा। जिस परिवार में महिला मुखिया नहीं है तो 18 से 60 वर्ष के अन्य महिला सदस्यों या फिर इस वर्ग में महिला भी नहीं है तो वरिष्ठ पुरुष सदस्य को योजना का लाभ दिया जाएगा। मिलने वाले मोबाइल फोन में 1 जीबी रेम,1.2 गीगाहर्टज का प्रोसेसर, 8 जीबी का स्टोरेज, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट व 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4 इंच की स्क्रीन व अन्य फीचर होंगे।

खबरें और भी हैं...