पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से 2341 परिवारों के घर जाएगी सर्वे करने टीम एक साल में पांच लाख तक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी

आज से 2341 परिवारों के घर जाएगी सर्वे करने टीम एक साल में पांच लाख तक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुष्मान भारत कार्यक्रम में परिवारों को एक साल में पांच लाख तक स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 22 से 27 मई तक सर्वे किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम काम करेगी।

शहर के 20 वार्डाें में कुल 2341 परिवारों के घर यह टीम पहुचेगी। सर्वे के दौरान वह परिवार वास्तव में पात्र है या नहीं इसकी पुष्टि की जाएगी। यदि किसी परिवार के मुखिया का निधन हो गया है तो नए मुखिया में उनकी प|ी या बड़े बेटे का नाम जोड़ा जाएगा।

परिवार में नए सदस्य यानि बच्चों व बहुओं का नाम भी जोड़ा जाएगा। परिवारों की लिस्ट पहले से बनी है, टीम सिर्फ जांच करने जाएगी कि वह पात्र हैं या नहीं। ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील मेहतो व बीएमओ डॉ एसके सोनी ने बताया इसके लिए एक सर्वे फाॅर्म भी आया है। जिसमें मुखिया की जानकारी, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन, स्मार्ट कार्ड का नंबर भरेंगे। इसके अलावा परिवार में जो भी बदलाव हुआ है, उसे भी सुधार कर नई जानकारी भरी जाएगी। शहर के हर वार्ड में चार लोगों की टीम सर्वे करने जाएगी। बीमा योजना से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा पूरे देश में पोर्टेबल होगी।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम

जिनके मुखिया का निधन हो गया वे नए मुखिया व सदस्यों के नाम जुड़वा सकते हैं

ये है योजना की खास बातें

लाभार्थी परिवारों को तय करने के लिए नवीनतम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया गया है।

हर परिवार को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। इस बीमा कवर से आप छोटे और बड़े सभी तरह के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।

परिवार चाहे जितना बड़ा हो, उसके हर सदस्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलेगा। उम्र की भी कोई सीमा नहीं है।

अस्पताल में भर्ती होने के पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्चे भी इसमें शामिल होंगे।

जनगणना के बाद हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सुविधाहीन या छोटे पेशों में लगे परिवारों को शामिल करने या बाहर करने का विकल्प भी रखा गया है

पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही ये सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।

इस योजना के तहत आप देश के किसी भी हिस्से में इलाज करा सकेंगे।

सारा इलाज न सिर्फ कैशलेस होगा, बल्कि पेपरलेस भी होगा। ताकि अस्पताल अधिक न वसूल सकें।

खबरें और भी हैं...