बालोद|रविवार को टाउनहाॅल में महिला कमांडो का सम्मेलन हुआ। जिसमें कमांडो को टार्च सहित अन्य सामान बांटा गया। प्रमुख शमशाद बेगम ने कहा कि जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन के समय लोग कई प्रकार की कठिनाई के बाद भी डटे रहते थे उसी प्रकार आज महिला कमांडो गांव-गांव में समाज सुधार के लिए काम कर रही हैं। इस काम में कई प्रकार की मुश्किल भी आ रही है। फिर भी महिलाओं ने हार नहीं मानी। नशामुक्ति व स्वच्छता के लिए आगे आई। जिसका परिणाम भी दिखने लगा है। गांव में शराब अवैध रूप से बिकना बंद हो गया है। गांव में शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने वाले लोग अब नहीं मिलते। महिला कमांडो अब गांव की समस्या गांव में ही सुलझाने लगी है। जिसके कारण छोटी-छोटी बातों को लेकर अब गांव वाले पुलिस तक नहीं पहुंचते। पुलिस अफसरों ने भी अपनी बातें रखी।