पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से की मांग

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष टोप बहादुर शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जिला अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 5-6 मरीज एेसे भर्ती होेते हैं, जिन्हें खून की जरूरत होती है। लेकिन जिला अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं होने के कारण गरीब वर्ग के लोगों को खून दुर्ग-रायपुर से 1500-2000 रुपए में खरीदना पड़ता है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए कमरा बन चुका है। लेकिन सुविधा शुरू नहीं हुई है। नरेन्द्र देशलहरा, वैभव शर्मा, साजन पटेल, दानेश्वर साहू आबिद खान ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा जल्द शुरू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...