पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रवात के असर से रात का तापमान 4 डिग्री गिरा

चक्रवात के असर से रात का तापमान 4 डिग्री गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले चार दिन में हुए बदली-बारिश के कारण शहर में दिन का तापमान गिर गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे गिरकर 40 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं रात का तापमान 4 डिग्री गिरकर 25 डिग्री में पहुंच गया है। हालांकि बारिश नहीं हुई। लेकिन सुबह से शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव हुआ। धूप की अपेक्षा छांव ज्यादा प्रभावशील रहा।

मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बनी हुई है। इस वजह से अभी बहुत तेज गर्मी नहीं रहेगी। तापमान बढ़ने में एक-दो दिन लगेंगे। पश्चिम बंगाल के ऊपर और आसपास ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। सोमवार की शाम-रात जिले में तेज हवा के साथ 4 मिमी तक बारिश हुई। देर रात तक तेज हवाएं चलती रही। फिर मौसम साफ हो गया। तेज हवाएं चलने से शहर के कुछ वार्डो व गांवों में बिजली बंद, चालू होती रही। जिसके चलते लोग परेशान रहे।

दोपहर में उमस पड़ रही

बालोद के अलावा डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, अर्जुन्दा सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई। इसकी वजह से नमी बनी हुई है। इसी का असर यह हुआ कि मंगलवार को दिन का तापमान गिर गया। तापमान गिरने की वजह से लोगों को गर्मी से हल्की राहत रही। लेकिन दोपहर में उमस भी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के असर से अभी नमी रहेगी। इस वजह से कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...